फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दरोगा पर अभद्रता का आरोप लगाकर चौकी के सामने धरने पर बैठे बजरंग दल के कार्यकर्ता

विज्ञापन
मोदीनगर। निवाड़ी रोड स्थित पुलिस चौकी पर धरने पर बैठे बजरंग दल के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
मोदीनगर। नगर की देवेंद्रपुरी कॉलोनी में बच्चों के खेलने को लेकर हुए विवाद में सोमवार को दो पक्षों में संघर्ष हो गया। आरोप है कि मामले की शिकायत करने गए बजरंग दल के एक कार्यकर्ता से दरोगा ने अभद्रता कर दी। इससे गुस्साए बजरंग दल के कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए चौकी के सामने धरना देकर बैठ गए। एसएचओ ने उन्हें कार्रवाई का भरेासा देकर शांत कराया।
विज्ञापन

देवेंद्रपुरी कॉलोनी में सोमवार दोपहर पड़ोस के बच्चे आपस में खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बच्चाें में हुआ विवाद परिजनों तक पहुंच गया। दोनों पक्षों के लोग डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में खूब मारपीट हुई। एक पक्ष के लोग घटना की शिकायत करने निवाड़ी चौकी पहुंचे। आरोप है कि शिकायत करने पहुंचे लोगों के साथ गए बजरंग दल के कार्यकर्ता रवि से दरोगा ने अभद्रता और धक्का-मुक्की कर दी। इससे उनमें आक्रोश पैदा हो गया। सूचना के बाद बजरंग दल के कई और कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और नारेबाजी करते हुए चौकी के सामने धरना देकर बैठ गए। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि तहरीर प्राप्त कर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इस दौरान आकाश अरोड़ा, ललित शर्मा, शुभम शर्मा, अमरदीप, अजय, आकाश पांचाल और विवेक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें