गाजियाबाद। नंदग्राम क्षेत्र में लालच देकर धर्मांतरण के आरोपी रवि, आशीष मसीह और जेराल्ड मैथ्यूज की जमानत अर्जी अदालत ने खारिज कर दी। अदालत ने दोनों पक्षों के वकीलों की दलील सुनने के बाद आरोप को गंभीर मानते हुए शनिवार को तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि नंदग्राम थाना पुलिस ने पिछले दिनों लालच देकर धर्मांतरण कराने के मामले में जेराल्ड मैथ्यूज, आशीष मसीह और रवि समेत पांच लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। रवि, आशीष मसीह और जेराल्ड मैथ्यूज को जमानत दिलाने के लिए उनके वकील ने कोर्ट अर्जी दाखिल की थी।