फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी में बाहरी लोगों के लिए बनाई गाइडलाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
-आशियाना उपवन सोसायटी में बाहरी लोगों के लिए बनाई गाइडलाइन माई सिटी रिपोर्टर  साहिबाबाद। अहिंसाखंड-2 में निहो स्कॉटिश सोसायटी के बाद आशियाना उपवन सोसायटी ने भी बाहरी लोगों के लिए गाइडलाइंस जारी की हैं। एओए पदाधिकारी ने सोसायटी में थूक कर इंफेक्शन फैलाने वाले से पांच हजार रुपये सफाई का चार्ज लेने का भी नियम बनाया है। वहीं, बाहरी और स्थानीय लोगों के लिए लिफ्टों का उपयोग करने के बारे में जानकारी दी गई है।  आरडब्ल्यूए के पदाधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि सोसायटी में आने वाले बाहरी लोग सिर्फ सर्विस लिफ्ट का उपयोग करेंगे। जिससे लिफ्ट को दिन में तीन-चार बार सैनिटाइज कराया जा सके। उन्होंने कहा कि यदि कोई पैसंजर्स लिफ्ट का उपयोग करते पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। रेजिडेंट्स के फ्लैट में ना रहने पर वहां कोई निर्माण नहीं होगा, सोसायटी के गेट पर सभी लोग हाथ धो कर ही एंट्री करेंगे इसकी व्यवस्था की जा रही है। इसके अलावा यदि किसी बाहरी व्यक्ति में थर्मल स्क्रिनिंग के दौरान कोई लक्षण दिखता है तो उसे आरडब्ल्यूए पदाधिकारी बाहर कर सकते हैं। बाहरी व्यक्ति के लिए पुलिस वेरिफकेशन और मेडिकल चेकअप कराने की जिम्मेदारी को भी पूरा करना जरूरी होगा। वहीं, आरडब्ल्यूए का कहना है कि सभी लोगों की आवाजाही सुबह सात बजे से पहले नहीं होगी, जबकि शाम को साढ़े छह बजे के पहले सोसायटी को छोड़ना होगा। जिससे सभी लोग शाम सात बजे तक अपने-अपने घर पहुंच जाएं।  ----------------------------- सुमित कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें