फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से शहर में हुआ जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
\n\nबारिश से शहर में हुआ जलभराव\n\n- वसुंधरा के कई जगह पेड़ टूट कर गिरे\n\n- जलभराव से बढ़ी लोगों की परेेशानी\n\n- अर्थला में जल भराव से हुआ नारकीय हाल\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। बुधवार रात और बृहस्पतिवार की सुबह हुई बारिश से टीएचए में जगह-जगह पानी भर गया। कई जगह तो बारिश की वजह से पेड़ की शाखाएं टूट कर गिरी तो कहीं पेड़ गिर पड़ा। वहीं कई इलाकों में सड़क पर जलभराव से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।\n\nबारिश की वजह से इंदिरापुरम डीपीएस रोड के सामने, सीआईएसएफ रोड, साहिबाबाद अंडरपास के साथ ही अर्थला और राजेंद्र नगर की गलियों में जलभराव का सामना लोगों को करना पड़ा। बारिश की वजह से वसुंधरा सेक्टर-1 में स्थित राजगुरु पार्क में पुराना नीम का पेड़ तना से टूटकर गिर पड़ा। गनीमत रही कि यह पेड़ पार्क के ही खाली हिस्से में गिरा जिससे किसी को कोई क्षति नहीं पहुंची। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कैलाश चंद शर्मा ने बताया कि पार्क में पेड़ टूटने की सूचना नगर निगम को दे दी गई है। वहीं वसुंधरा सेक्टर-10 से 12 की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग में गड्ढों में जलभराव होने से लोगों का यहां से पैदल निकलना दूभर हो गया। वहीं अर्थला में तो बारिश की वजह से सड़क पर जलभराव के साथ ही नाले और सीवर की गंदगी भी तैरने लगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की सफाई न होने की वजह से बारिश में पानी के साथ ही नाला भी उफन आता है, जिससे लोगों का गली में निकलना दूभर हो गया। वहीं वैशाली सेक्टर-3 में बरसात की वजह से कालोनी की सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों की गाड़ियों के पहिए और इंजन तक डूब गए। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष धीरेंद्र भदौरिया ने बताया कि नाले की समुचित तरीके से साफ-सफाई न होने की वजह से बारिश में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई जगह तो अपार्टमेंट के बने पार्किंग एरिया में भी पानी भर गया, जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानी हुई।\n\n------------------------\n\n\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें