फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: 10वीं में आयशी, निष्ठी व 12वीं में रिद्धिमा, नितिमा टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सीबीएसई 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो गया। आईसीएसई की तरह सीबीएसई में भी छात्राओं का दबदबा रहा। 10वीं में इंदिरापुरम के सनवैली इंटरनेशनल स्कूल की निष्ठी शर्मा व डीएलएफ स्कूल की आयशी ने 99.6 और 12वीं में केडीबी स्कूल की रिद्धिमा टकियार और इंदिरापुरम के सेंट टेरेसा की छात्रा नितिमा मोगा ने भी 99.6 फीसदी अंक हासिल कर जिला टॉप किया।
विज्ञापन

10वीं में डीएलएफ स्कूल की छात्रा रिद्धिमा त्यागी और अहाना ने 99.4 फीसदी अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिले में दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, गुरुकुल द स्कूल की छात्रा अनन्या तिवारी और डीपीएसजी वसुंधरा की छात्रा अनन्या अग्रवाल ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। दोनों ने 99.2 फीसदी अंक प्राप्त किए।
जबकि, 12वीं में गुरुकुल द स्कूल की छात्रा अनुष्का उपाध्याय और नेहरू वर्ल्ड स्कूल की मुस्कान मिश्रा व खेतान पब्लिक स्कूल के चिन्मय मोहन ने 99.4 फीसदी अंक के साथ दूसरा, इंदिरापुरम के सेंट टेरेसा स्कूल की छात्रा प्रांजलि खन्ना व किंजल ने 99.2 फीसदी अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी छात्र छात्राओं को स्कूल प्रबंधन के अलावा उनके अभिभावकों ने भी बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें