फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: बाइक सवार बदमाशों ने दूधिया को मारी गोली, अस्पताल में कराया गया भर्ती; आरोपी की तलाश में पुलिस

Tue, 14 May 2024 12:19 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

लोनी सिरोली गांव में सतपाल पुत्र श्यामलाल (40) परिवार के साथ रहते हैं। वह दूध सप्लाई का काम करते हैं। सोमवार रात वह दिल्ली में दूध की सप्लाई करके साइकिल से अपने घर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनपर हमला कर दिया।
विज्ञापन
सतपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोनी कोतवाली क्षेत्र के निठौरा गांव गेट के सामने बदमाशों ने साइकिल सवार दूधिया को गोली मार दी। दूधिया को पेर में गोली लगी है, जिसको अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। घायल द्वारा बताए गए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

विज्ञापन


लोनी सिरोली गांव में सतपाल पुत्र श्यामलाल (40) परिवार के साथ रहते हैं। वह दूध सप्लाई का काम करते हैं। सोमवार रात वह दिल्ली में दूध की सप्लाई करके साइकिल से अपने घर की तरफ जा रहे थे। वह निठौरा गांव गेट के पास पहुंचे। यहां वह शौचालय के लिए रुके। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की। मारपीट के बाद बाइक सवार बदमाश ने उन पर गोली चला दी। गोली सतपाल के पैर में लगी। घटना को अंजाम देकर बदमाश में मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को घटना की सूचना दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सतपाल के परिजनों को भी जानकारी दी। सूचना पाकर सतपाल के परिजन अस्पताल पहुंचे। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि घायल ने दो लोगों के नाम बताए हैं। पुलिस उन दो लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। जांच में पता चला है कि सतपाल का दूसरे पक्ष के साथ भैंस के पैसों को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के चलते घटना हुई है। तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें