फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा पलट, सब्जी विक्रेता की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थानाक्षेत्र स्थित कान्हा कॉम्पलेक्स कट के पास ऑटो रिक्शा पलटने पर तीन सब्जी विक्रेता उसके नीचे दब गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल हुए दिल्ली के हर्ष विहार निवासी सोनू ने जीटीबी अस्पताल में तीन दिन इलाज के बाद 13 जून को दम तोड़ दिया। हादसा 10 जून की सुबह हुआ था। पुलिस ने 19 जून की रात सोनू के भाई अवन कुमार की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन


दर्ज मामले में अवन कुमार ने बताया कि वह मूलरूप से हाथरस के मऊ स्थित चिरावल गांव के रहने वाले हैं और भाई सोने के साथ दिल्ली में सब्जी बेचने का काम करते हैं। 10 जून की सुबह 7:30 बजे सोनू अपने दो अन्रू सब्जी विक्रेताओं के साथ ऑटो रिक्शा से साहिबाबाद मंडी जा रहे थे। राजेंद्र नगर वाली सड़क पर ऑटो रिक्शा असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में सोनू और उसके साथी घायल हो गए और उनको पुलिस ने दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान 13 जून को उनके भाई की मौत हो गई। बाकी दोनों घायलों की हालत में सुधार है। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित ने रिक्शा चालक पर नशे में होने का आरोप लगाया है। जांच की जा रही है, जल्द ही चालक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें