फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ऑटो मैकेनिक को चाकू मारकर किया घायल, मां-बेटे समेत तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। बॉर्डर थानाक्षेत्र की इंद्रापुरी कॉलोनी में एक ऑटो मैकेनिक पर मां-बेटे समेत तीन लोगों पर चाकू मारकर घायल करने का आरोप लगा है। पीड़ित की शिकायत पर महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इंद्रापुरी निवासी ऑटो मैकेनिक बादल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे वह काम से इंद्रापुरी जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में अत्री वाली गली में सागर और सौरभ ने उसे रोककर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। इसी दौरान सागर की मां चुन्नी भी मौके पर आ गईं। आरोप है कि सागर और चुन्नी ने उनके हाथ पीछे से पकड़ लिए, जबकि सौरभ ने उसकी गर्दन चाकू से हमला करके घायल कर दिया। घटना के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग गए। लोगों ने उन्हें घायल अवस्था में गुरु तेग बहादुर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार हुआ। अब पीड़ित की शिकायत पर 17 अक्तूबर को शिकायत देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें