फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो ड्राइवर बना हैवान: नौ साल की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, रो-रोकर सुनाई आपबीती; मां के पैर तले खिसकी जमीन

Fri, 06 Jun 2025 06:32 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद के मसूरी में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने पीड़िता के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फ्रीपिक डॉट कॉम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्रांतर्गत एक गांव में युवक ने पड़ोस की नाबालिग छात्रा को अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। छात्रा ने अपने घर जाकर अपनी मां को घटना की जानकारी दी। नाबालिगा के पिता ने पड़ोसी युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन


पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच पड़ताल आरम्भ की। पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना मसूरी क्षेत्र के एक गांव में ऑटो चालक युवक ने अपने पड़ोस की 9 वर्षीय नाबालिग छात्रा को बहाने से अपने घर बुलाकर जबरन उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

नाबालिगा वहां से रोते हुए अपने घर पहुंची और अपनी मां को घटना की जानकारी दी। छात्रा के पिता ऑटो चालक के घर पहुंचे। मगर उसके घर कोई नहीं मिला। नाबालिग छात्रा के पिता ने ऑटो चालक युवक को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग छात्रा के पिता की तहरीर के आधार पर ऑटो चालक युवक के खिलाफ दुष्कर्म करने और पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली। पुलिस ने नाबालिग छात्रा के बयान दर्ज कर चिकित्सीय परिक्षण को भेजा।

एसीपी मसूरी लिपी नागायच ने बताया कि पुलिस ने मैनुअल इनपुट व मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी आटो चालक को शुक्रवार सुबह नाहल से ढ़बारसी जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार करके दुष्कर्म करने व पॉक्सो अधिनियम की धाराओं में जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें