फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad : लोनी विधायक ने कहा- मोहम्मद साहब शाकाहारी थे... खाते थे लौकी और तोरई, बकरीद को लेकर कही यह बात

Fri, 06 Jun 2025 05:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लोनी (गाजियाबाद)

सार

गुर्जर ने मोहम्मद साहब को शाकाहारी बताते हुए लौकी और तोरई खाने की बात कही है। 
विज्ञापन
लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर एक बार फिर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने मोहम्मद साहब को शाकाहारी बताते हुए लौकी और तोरई खाने की बात कही है। 
विज्ञापन


विधायक ने पुलिस के अधिकारियों को पत्र लिखकर बकरा ईद पर पशुओं की बली ना देने की बात कही है। विधायक ने यह भी अपील की है कि बकरा ईद पर लोग केक का बकरा काट कर मनाएं। वहीं दावा किया है कि खन्ना नगर कॉलोनी में पशु कटान करने वाले को पकड़ा है।

लोनी विधायक ने दावा किया है कि मोहम्मद साहब शाकाहारी थे। वह लौकी और तोरई खाते थे। विधायक ने मोहम्मद साहब का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी बेगम से गाय, भैंस के दूध को सिफ़ा बताया था। उनके रक्षा की बात की थी क्योंकि उन्होंने कहा था मांस से बीमारियां फैलती है। 
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर विधायक ने गाजियाबाद पुलिस आयुक्त को पत्र लिखकर ईद उल अजहा के अवसर पर क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी को रोकने व कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

उन्होंने पत्र में कहा कि बकरीद पर क्षेत्र में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी कर माहौल बिगाड़ने की सूचना दी थी। उनके कार्यकर्ताओं ने बुधवार रात अंकुर विहार थाना क्षेत्र स्थित खन्ना नगर चौकी क्षेत्र में तीन गौ तस्करों को पकड़ा है। आरोप है कि ये तस्कर राशिद अली गेट से प्रतिबंधित पशु व भैंस को कुर्बानी के लिए लेकर जा रहे थे। 

उन्होंने बताया कि रात में पुलिस चौकी प्रभारी को सूचना देने के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं को डांटा और अपने अधिकारियों को भ्रामक जानकारी दी। पकड़े गए एक तस्कर ने पुलिस को पांच हजार रुपये देने के बाद प्रतिबंधित पशु को ले जाना बताया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें