अमर उजाला के सुपर टैलेंट कॉन्टेस्ट का बच्चों ही नहीं युवाओं में भी जबरदस्त क्रेज दिखा। पहले ही दिन काफी संख्या में टैलेंटेड प्रतिभागियों ने ऑडिशन में अपना हुनर दिखाया। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ ऑडिशन शाम पांच बजे तक चला। रविवार को भी अमर उजाला के नेहरूनगर स्थित ऑफिस में ऑडिशन होंगे।
सुपर टैलेंट कॉन्टेस्ट में शहर के अलावा देहात से भी प्रतिभागी पहुंचे। 15 से 60 वर्ष तक की उम्र के प्रतिभाशाली महिला-पुरुष इसमें भाग ले सकते हैं। शनिवार को ऑडिशन देने छात्रों के अलावा गृहणियां भी आईं।
किचन संभालने वाली महिलाओं ने बॉलीवुड फिल्मों के नए पुराने गीतों पर अपनी आवाज का जादू बिखेरा तो 50 से 55 साल की उम्र के व्यक्तियों ने भी अपनी गायन प्रतिभा दिखाई। प्रतिभागियों का ऑडिशन लेने के लिए गांधर्व संगीत महाविद्यालय की गायन शिक्षिका मीरा सक्सेना और नोएडा से आदित्य श्रीवास्तव मौजूद रहे।
आज भी होगा ऑडिशन
रविवार के ऑडिशन के लिए गांधर्व संगीत महाविद्यालय केही गायन शिक्षक सुशील गोयल और नोएडा के आदित्य श्रीवास्तव प्रतिभागियों का ऑडिशन लेंगे। रजिस्ट्रेशन कराने के लिए 9211140008 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन कराने के बाद ऑडिशन सेंटर पर 500 रुपये जमा करके अपना एडमिट कार्ड लेना होगा। बिना एडमिट कार्ड के ऑडिशन मान्य नहीं होगा। कॉन्टेस्ट के प्रथम विजेता को 50000, द्वितीय को 25000 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 10000 का इनाम दिया जाएगा।
इसके अलावा सिंगिंग कॉन्टेस्ट जीतने वाले प्रतिभागियों के बीच हर घर की आवाज प्रतियोगिता होगी। इन विजेताओं की अमर उजाला एक खास एलबम भी निकालेगा। टैलेंट हंट प्रतियोगिता के लिए नेहरूनगर जैन मदिर के पास स्थित राधिका पैलेस अमर उजाला के ऑफिस में होगा। कॉन्टेस्ट में 12 वर्ष से अधिक उम्र के सभी महिला-पुरुष भाग ले सकते हैं।