अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रविवार को सेंट मोमिना स्कूल में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा कराई गई। परीक्षा के लिए कक्षा 11 व 12 के पंजीकृत 1151 परीक्षार्थियों में 433 उपस्थित रहे। जबकि 618 अनुपस्थित रहे।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
उत्साहित छात्र-छात्राओं ने सफलता की उम्मीद नजर आई। परीक्षा सुबह 11 बजे से शुरू होनी थी, मगर परीक्षार्थी रविवार की सुबह 9 बजे ही परीक्षा केंद्र पर पहुंचने होने लगे। जांच के बाद परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया।
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
स्कूल प्रबंधक शाह फैसल और प्रधानाचार्य वर्षा सिरोही ने कहा कि अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र की अपेक्षा छात्राओं की संख्या ज्यादा रही। बेटियां पढ़ाई के माध्यम से अपने परिजनों का नाम रोशन कर रही है। यह परीक्षा छात्रों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने में सहायक होगी।