फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज, आईएमएस यूसी कैंपस पहुंचे छात्र और छात्राएं

Sun, 09 Nov 2025 11:16 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज हो रही है। परीक्षा 9 नवंबर और 16 नवंबर को दो चरणों में आयोजित हो रही है।
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के आईएमएस यूसी कैंपस में अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया गया है। जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं पहुंचे हैं। यह परीक्षा मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने और उन्हें उच्च शिक्षा के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। परीक्षा को लेकर छात्रों में जबरदस्त उत्साह दिखा रहा है।

विज्ञापन


आईएमएस यूसी कैंपस परीक्षा केंद्र पर सुबह से ही छात्र-छात्राओं का तांता लगा है। अपने माता-पिता के साथ पहुंचे इन छात्रों के चेहरों पर परीक्षा को लेकर थोड़ी घबराहट के साथ-साथ आत्मविश्वास भी झलक रहा है। 

विज्ञापन

आज इन सेंटरों पर हो रही परीक्षा
आगरा, एटा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, बरेली, लखीमपुर खीरी, शाहजहांपुर, चंडीगढ़, देहरादून, रूड़की, हरिद्वार, धर्मशाला, चंबा, मंडी, ऊना, हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), कुल्लू, गाजियाबाद, बुलंदशहर, गोरखपुर, बस्ती, हिसार, जम्मू, कठुआ, ऊधमपुर, ललितपुर, कानपुर, इटावा, जालौन, बांदा, फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, करनाल, अंबाला, लखनऊ, सुल्तानपुर, गोंडा, बहराइच, मेरठ, सहारनपुर (कक्षा 09 और 10), मुजफ्फरनगर, बिजनौर, फरीदाबाद, गुरुग्राम, प्रयागराज, रोहतक, रेवाड़ी, जींद, झज्जर, नारनौल, शिमला, सोलन, सिरमौर, रामपुर (हिमाचल प्रदेश), आजमगढ़, गाजीपुर, बलिया और रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)।

इन केंद्रों पर 16 नवंबर को परीक्षा
मथुरा, कोटद्वार, उत्तरकाशी (नई टिहरी), श्रीनगर (उत्तराखंड), कर्णप्रयाग, देवरिया, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, कुशीनगर, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़, उधम सिंह नगर, झांसी, कैथल, फैजाबाद (अयोध्या), रायबरेली, सहारनपुर (कक्षा 11 और 12), बागपत, शामली, मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर (उत्तर प्रदेश), संभल, नोएडा, प्रतापगढ़, कौशांबी, सोनीपत, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और वाराणसी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें