फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सेवानिवृत उपनिदेशक के घर गहने-नकदी चुराने का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-2 में बुधवार देर रात चोर ने रक्षा मंत्रालय के सेवानिवृत उपनिदेशक के फ्लैट से गहने और नकदी चुराने का प्रयास किया। परिवार के जागने पर चोर एक लोहे की ग्रिल चोरी कर भाग गया। शालीमार गार्डन पुलिस लिखित शिकायत पर चोर की पहचान करने में जुटी है। वरिष्ठजन तिलकराज खोसला अपनी पत्नी के साथ सी ब्लाॅक के फ्लैट में रहते हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायत दी कि बुधवार रात में दंपती खाना खाकर सो गए थे। देर रात में उन्हें बाथरूम और रसोई से कुछ सामान के गिरने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने शोर मचाया तो दो चोर बाथरूम की खिड़की से भाग गए। चोर नकदी और गहने चोरी करने के प्रयास में थे। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि सेवानिवृत उपनिदेशक की शिकायत मिली है। इलाके में गश्त बढ़ाकर स्थानीय लोगों से भी बैठक होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें