गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र की रहने वाली रीना को उनके ससुरालियों ने दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर जान से मारने का प्रयास किया। रीना के भाई ने वेव सिटी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
नंदग्राम के हिंडन विहार निवासी कल्लू ने बताया कि नवंबर 2023 को बहन रीना का निकाह डासना के मोहल्ला कुरैशियान निवासी सलीम के साथ किया था। निकाह के बाद सेे ससुरालिये उनकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और मायके से 10.50 लाख रुपये लाने का दबाव बनाने लगे। गर्भवती होने पर ससुरालियों ने रीना का उत्पीड़न किया। रीना ने 12 अगस्त 2024 को बेटे को जन्म दिया। 17 अगस्त को ससुरालियों ने उनकी पिटाई की। पिटाई के बाद देवर शाहबुद्दीन ने गले में चुनरी डालकर रीना को जान से मारने का भी प्रयास किया। एसीपी वेव सिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।