फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: अर्द्धनग्न अवस्था में मिली महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। वेव सिटी क्षेत्र में लालकुआं के पास बुधवार सुबह एक महिला अर्द्धनग्न अवस्था में मिली और किसी ने महिला से बातचीत कर वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वीडियो में महिला दुष्कर्म होने की बात कह रही है, कह रही है कि कुछ लोगों ने झाड़ियों में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और लाल कुआं पर छोड़ गए। वह पुलिस के पास गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। वीडियो का संज्ञान लेकर मौके पर पुलिस पहुंची। जांच में सूचना फर्जी निकली और महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त पाई गई।
विज्ञापन

एसीपी वेवसिटी पूनम मिश्रा ने बताया कि जांच में सामने आया कि यह महिला आरोप लगाती रहती है। महिला से बातचीत करके परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों ने महिला को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया। महिला का उपचार चल रहा है। पूर्व में भी वह हरिद्वार, रुड़की आदि जगहों पर घर से चली गई थी और कई आरोप लगाती रहती है। एसीपी ने बताया परिजनों से संपर्क पर महिला को उन्हें सुपुर्द कर दिया गया है। महिला गौतमबुद्धनगर के छपरौला की रहने वाली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें