फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाजियाबाद में मिट्टी लदे ट्रैक्टरों से कुचलकर शख्स की हत्या का प्रयास, बारी-बारी चढ़ाए वाहन, पांच पर केस

Wed, 19 Aug 2026 05:41 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)

सार

बड़का आरिफपुर में पुरानी रंजिश के चलते प्रदीप कुमार को पांच ट्रैक्टरों से कुचलकर जान से मारने का प्रयास हुआ। वह गंभीर घायल हैं। पुलिस ने अज्ञात चालकों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
शख्स की हालत गंभीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़का आरिफपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते तेज रफ्तार ट्रैक्टरों से एक व्यक्ति को कुचलकर जान से मारने की कोशिश की गई। इस हमले में प्रदीप कुमार 45 पुत्र निदान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टरों को लेकर चालक फरार हो गये। परिजनों व स्थानीय लोगों ने घायल को मुरादनगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन

मामले में पीड़िता पूनम पत्नी प्रदीप निवासी बड़का आरिफपुर ने मसूरी थाने में शिकायत देकर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग की है। पीड़िता की दी गई शिकायत के अनुसार, 17 अगस्त की रात समय लगभग साढ़े 10 बजे प्रदीप गांव में विनोद की दुकान से सामान लेकर घर लौट रहे थे। तभी गांव जलालाबाद की ओर से पांच ट्रैक्टर जिनमें तीन ट्रैक्टरों के पीछे ट्राली में मिट्टी भरी हुई थी और दो में मिट्टी उठाने के उपकरण लगे थे, तेज गति से आए, पूर्व रंजिश के कारण आरोपियों ने प्रदीप को देखते ही जान से मारने की नीयत से उन पर बारी-बारी से ट्रैक्टर चढ़ा दिया। 

पीड़िता पूनम ने बताया कि उनके पति और गांव के अन्य लोगों ने पूर्व में आरोपियों द्वारा अवैध और असंतुलित तरीके से चलाए जाने वाले मिट्टी से भरे ट्रैक्टरों का विरोध किया था। मिट्टी से भरे ट्रैक्टरों के कारण पूरे रास्ते पर मिट्टी फैल जाती थी, जिससे ग्रामीणों, राहगीरों और घर के बाहर खेलने वाले छोटे बच्चों के लिए दुर्घटना का गंभीर खतरा बना रहता था। इसी रंजिश को मन में रखकर आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से उनके पति की हत्या का प्रयास किया। 
विज्ञापन

इस हमले में प्रदीप को अत्यंत गंभीर चोटें आई हैं और वे अस्पताल में जिंदगी और मौत से जंग लड़ रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस से गुहार लगाई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए पांचों ट्रैक्टर चालकों और मालिकों के खिलाफ संबंधित संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए, ताकि परिवार को सुरक्षा और न्याय मिल सके। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि पीड़िता की दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी अज्ञात ट्रेक्टर चालकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है, जांच पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें