फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में ट्रेन को पलटाने की कोशिश: पटरी पर रखा लोहे का टुकड़ा, लोको पायलट की सूझबूझ से टला हादसा

Fri, 24 Jul 2026 11:45 AM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क,  गाजियाबाद

सार

22 जुलाई की रात गुलधर स्टेशन पर अज्ञात लोगों ने पटरी पर लोहे के टुकड़े रखे। चालक की सूझबूझ से ट्रेन पलटने का प्रयास टला, पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद जिले में गुलधर रेलवे स्टेशन के पास पिलर संख्या 441 के नजदीक अज्ञात लोगों ने ट्रेन की पटरी पर लोहे का टुकड़ा रखकर ट्रेन को पलटाने की कोशिश की गई। हालांकि लोको पायलट की सूझबूझ के चलते हादसा टल गया। 

विज्ञापन

लोको पायलट की सूचना के बाद रेलवे की ओर से मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत करता सीनियर सेक्शन इंजीनियर ने बताया कि 22 जुलाई की रात ट्रेन गुलधर से होते हुए मेरठ की ओर जा रही थी। इसी दौरान लोको पायलट की नजर ट्रैक पर रखे लोहे के टुकड़ों पर पड़ी। 
विज्ञापन

लोको पायलट की ओर से तुरंत सूचना मिलने के बाद ट्रेन को रोक दिया गया। मौके पर आरपीएफ के जवानों ने पहुंच कर जांच की और टुकड़े को हटाकर ट्रेन को आगे रवाना किया। इस मामले में पुलिस से शिकायत की गई है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें