फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: कोर्ट से लौट रहे हत्या के गवाह को कार से कुचलने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। गैंगस्टर मनोज की हत्या के मुख्य गवाह नरेंद्र राठी को राज चौपले के पास कार से कुचलने का प्रयास किया गया। इसमें वह किसी तरह बच गए तो उनकी जान लेने पर आमादा हमलावरों ने लाठी-डंडों और सरियों से प्रहार किया। इसके बाद उन पर गोली भी चलाई। गोली की आवाज सुनकर आसपास से लोग आ गए। उन्हें आता देख हमलावर फरार हो गए। नरेंद्र ने भाकियू नेता जयकुमार मलिक समेत पांच के खिलाफ जानलेवा हमले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस किसी को नहीं पकड़ सकी है।
विज्ञापन

नरेंद्र राठी ने बताया कि वह शुक्रवार को मनोज हत्याकांड में कोर्ट से गवाही देने के बाद बेटे अश्विनी के साथ बाइक से अपने गांव शाहजहांपुर लौट रहे थे। वे दोनों राज चौपला से शाहजहांपुर के लिए चले ही थे कि कार से उनकी बाइक में टक्कर मारी गई। उनके सड़क पर गिर जाने के बाद उन्हें कार से कुचलने का प्रयास किया गया। इसमें वह किसी तरह बच गए लेकिन अगले ही पल कार में सवार लोग उतर आए।
उन्होंने लाठी-डंडों और सरियों से हमला कर दिया। इसके बाद उन पर गोली भी चलाई गई, जिसका निशाना चूक जाने से जान बची। गोली की आवाज सुनकर आए लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उन्होंने सुनील, राजबीर, निशांत उर्फ कल्लू, जयकुमार मलिक व एक अज्ञात के खिलाफ जानलेवा हमला, मारपीट और बलवे की धारा में केस दर्ज कराया है। जयकुमार मलिक भाकियू का नेता है। उसने गवाही देने पर हत्या करने की धमकी दी थी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शाहजहांपुर गांव में सिंतबर 2021 में गैंगस्टर मनोज उर्फ गुड्डू की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। मनोज की पत्नी पूनम ने गांव के ही रहने वाले चार लोगों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। यह केस कोर्ट में ट्रायल पर चल रहा है। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं।



दुष्कर्म के आरोपी ने जेल से दी चिकित्सक को धमकी
गाजियाबाद। शादी का झांसा देकर महिला चिकित्सक से दुष्कर्म करने के आरोपी आकाश त्यागी के खिलाफ जेल से धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। क्राॅसिंग रिपब्लिक थाने में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में महिला चिकित्सक ने कहा है कि आकाश ने जेल से फोन करके कहा कि या तो वह दुष्कर्म के मामले में समझौता कर ले या फिर मरने के लिए तैयार रहे। चिकित्सक का कहना है कि उन्होंने पहले इस मामले में थाना पुलिस से शिकायत की थी लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद वह पुलिस आयुक्त से मिलीं। उनके कहने पर केस दर्ज किया गया है। एसीपी पूनम मिश्रा ने बताया कि जेल से धमकी मिलने के मामले में जांच कराई जा रही है। काॅल डिटेल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें