लोनी। राम विहार कॉलोनी में शराब के ठेके पर बैठे कर्मचारी पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि कर्मचारी ने उससे शराब के पैसे मांगे थे। पीड़ित ने मामले में पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। सागर निवासी डगरपुर राम विहार कॉलोनी शराब के ठेके पर नौकरी करते हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शेखर निवासी मंडोला गांव शराब लेने ठेके पर आया। आरोप है कि शराब की बोतल देकर पैसे मांगने पर वह गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।