गाजियाबाद में जागरण के कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक संजीव शर्मा के काफिले पर संदिग्ध युवकों ने ईंट फेंक दी। घटना में विधायक के चालक नवीन को चोट आई है। गनीमत रही कि विधायक कार्यक्रम में जाने के कारण सुरक्षित बच गए।
गाजियाबाद में जागरण के कार्यक्रम में पहुंचे सदर विधायक संजीव शर्मा के काफिले पर संदिग्ध युवकों ने ईंट फेंक दी। घटना में विधायक के चालक नवीन को चोट आई है। गनीमत रही कि विधायक कार्यक्रम में जाने के कारण सुरक्षित बच गए। घटना के बाद शोर सुनकर विधायक समेत कई लोग पास में बने दो मंजिला मकान में पहुंचे।
विज्ञापन
विधायक के अनुसार, दो युवकों ने दो ईंटें फेंकी थीं। इनमें से एक कार पर लगी, जबकि दूसरी चालक नवीन को जा लगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के कमरे में एक कालीन और करीब आठ से दस ईंटें पड़ी मिलीं। मामले में उन्होंने विजयनगर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस शिकायत के आधार पर घटना की जांच कर रही है।
एसीपी कोतवाली उपासना पांडे ने बताया कि इस मामले में शाहनवाज नाम के एक युवक को हिरासत में लिया गया है। वह ऑटो चालक है मामले में आगे की जांच की जा रही है।