फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजे के १.१४ करोड़ निकालने में सहायक बैंक मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुआवजे के 1.14 करोड़ निकालने में सहायक बैंक मैनेजर गिरफ्तार
विज्ञापन

मसूरी। फर्जीवाड़ा कर किसान के खाते से मुआवजे के 1 करोड़ 14 लाख रुपये निकालने के मामले में मसूरी पुलिस ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया डासना केसहायक प्रबंधक बद्रीनारायण पाडी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि धोखाधड़ी करने वालों ने प्रबंधक व सहायक प्रबंधक की मिलीभगत से मुआवजे की राशि निकाली थी। पुलिस उक्त मामले में बैंक की तत्कालीन महिला मैनेजर सहित तीन को पहले जेल भेज चुकी है।
कल्लूगढ़ी, डासना निवासी तैय्यब खां ने गत 4 जुलाई को मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उनका कहना है कि यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की डासना शाखा में उनका खाता था। उनकी भूमि का मुआवजा उक्त खाते में आया था। दो साल पहले बैंक में दर्ज उनका मोबाइल नंबर बंद हो गया था, लिहाजा उन्होंने नया नंबर दर्ज करने का प्रार्थना-पत्र दिया, ताकि खाते की अपडेट मिलती रहे।
विज्ञापन

बिना आवेदन किसी अनजान को जारी कर दिया एटीएम कार्ड
तैय्यब खां का कहना है कि उन्होंने न तो कभी एटीएम जारी करने का प्रार्थना-पत्र दिया और न ही कभी एटीएम का इस्तेमाल किया। 10 जून 2019 को उन्होंने बेटे शाहनवाज को पैसे निकालने बैंक भेजा तो पता चला कि खाते से 1 करोड़ 13 लाख 83 हजार 809 रुपये गलत तरीके से निकाल लिए गए हैं। अगले दिन वह बैंक गए तो पता चला कि उनके खाते का एटीएम कार्ड सूरजभान नाम के व्यक्ति को जारी कर दिया।
विज्ञापन

बिना जांच एटीएम जारी करने के आरोप में गिरफ्तारी
एसएचओ नरेश कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार हुए सुनील तिवारी व सूरज मंडल ने तत्कालीन बैंक प्रबंधक से मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा किया। सहायक प्रबंधक बद्रीनारायण पाडी निवासी ग्रेम खेरस थाना गोविंदपुर जिला कटक (उड़ीसा) पर बिना जांच के किसान के खाते का एटीएम कार्ड जारी करने के आरोप सामने आया था। बुधवार को यूनियन बैंक डासना के गेट से बद्रीनारायण को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएचओ ने बताया कि अब तक गिरफ्तार आरोपियों से 7.95 लाख रुपये की बरामदगी हो चुकी है। अभी दो अन्य आरोपियों के नाम सामने आए हैं। उन्हें गिरफ्तार कर बाकी रकम बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें