फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में 209 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण, नौ सितंबर से शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। शासन के निर्देश पर जिले के मुरादनगर और लोनी ब्लॉक में 209 बच्चों को यह लाभ मिलेगा। इसके लिए नौ सितंबर से माप शिविर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी यादव ने बताया कि शिविरों के आयोजन की जिम्मेदारी खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों की होगी। माध्यमिक विद्यालयों में भी शिविर लगाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक से समन्वय किया जाएगा। वाक् श्रवण दिव्यांग बच्चों को श्रवण यंत्र लगाने से पहले विशेषज्ञों द्वारा श्रवण जांच की जाएगी। श्रवण यंत्र फिटिंग की तारीख से छह माह के भीतर खराब होने पर एलिम्को उसे बदलने के लिए जिम्मेदार होगी। एलिम्को चिह्नित बच्चों की सूची समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक को देगी। यह विवरण राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा जाएगा।
प्रत्येक वर्ष अगस्त माह में बेसिक शिक्षा विभाग सहायक उपकरण वितरण का लक्ष्य तय करता है। इस वर्ष भी यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। माप शिविरों में सहायक उपकरण या यंत्र के लिए चिह्नित बच्चों की सूची तैयार होगी। यह सूची एलिम्को द्वारा जिला समन्वयक को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद बच्चों का विवरण राज्य परियोजना कार्यालय को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें