फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद: पटाखे चलाने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट, जातिसूचक टिप्पणी की; देखें घटना का वीडियो

Mon, 09 Nov 2026 08:48 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)

सार

मोदीनगर में पटाखे चलाने का विरोध करने पर एक परिवार को पीटा गया। जातिसूचक टिप्पणी की गई और धमकी मिली है। महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर थाने पर हंगामा किया। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
कार्रवाई की मांग करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के मोदीनगर की रामनगर कॉलोनी में घर के बाहर पटाखें चलाने का विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर परिवार को पीट दिया। आरोपियों ने जातिसूचक टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित पक्ष ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया।

विज्ञापन




रामनगर कॉलोनी की रहने वाली कल्पना ने बताया कि रविवार रात पड़ोसी उनसे किसी बात को  लेकर रंजिश रखता है। आरोप है कि वह रविवार रात घर के बाहर पटाखे चला रहा था। तेज आवाज और धुंए के कारण परिवार को दिक्कत होने लगी। कल्पना ने विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गया।  गुस्साए आरोपी अपने साथियों के साथ जबरन उनके घर में घुस गया और गाली गलौंज करते हुए जातिसूचक शब्द कहें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने घर में तोड़फोड़ और मारपीट की। कल्पना ने फायरिंग का भी आरोप लगाया। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी से साठगांठ के कारण कार्रवाई नहीं की। सोमवार को कल्पना कई अधिवक्ताओं के साथ मोदीनगर थाने पहुंची और रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर हंगामा किया। एसएचओ ने कार्रवाई का भरोसा दिया। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें