दंपती की पांच बेटियां हैं पहले से
नगर की मानवतापुरी कॉलोनी निवासी श्रमिक सुदर्शन पत्नी वैंजन देवी और पांच पुत्रियों के साथ रहते है। वैंजन देवी गर्भवती है। वैंजन देवी का दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर उपचार चल रहा है। सुदर्शन ने बताया कि सोमवार सुबह वैंजन देवी की तबियत खराब हो गई। उन्होने करीब सात बजे आशा कार्यकत्री को कॉल किया। आरोप है कि आशा कार्यकत्री कॉल करने के करीब तीन घंटे बाद वैंजन देवी के घर पहुंची। तब तक वैंजन देवी की पीड़ा बढ़ चुकी थी। वैंजन देवी को कॉलोनी से ऑटो पकड़कर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। ऑटो में वैंजन देवी की तबीयत और ज्यादा बिगड़ गई। वैंजन देवी ने ऑटो में ही एक पुत्र और पुत्री को जन्म दिया। प्रसव के बाद जच्चा बच्चा को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती किया।
घर से लगभग एक किमी की दूरी पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र
मानवतापुरी कॉलोनी निवासी वैंजन देवी और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की दूरी लगभग एक किमी है। घर से अस्पताल पहुंचने में मात्र पांच मिनट का समय लगता है। सोमवार सुबह से वैंजन देवी की तबीयत खराब होनी शुरू हो गई। पति सुदर्शन ने सुबह करीब 7 बजे आशा कार्यकत्री को कॉल किया, मगर वह तीन घंटे बाद वैंजन देवी के घर पहुंची। तब तक उसकी तबीयत और ज्यादा खराब हो गई। परिजन बिना देर किए वैंजन देवी को ऑटो से ही सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, जहां वैंजन देवी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में ऑटो में ही जुड़वा बच्चों को जन्म दिया।
भीषण गर्मी में लगभग 20 मिनट ऑटो में ही तड़पती रही वैंजन देवी
गर्भवती वैंजन देवी की तबीयत रास्ते में और ज्यादा खराब हो गई। उसे पांच मिनट का सफर तय करना भी मुश्किल हो गया। सामुदायिक परिसर में पहुंचते ही वैंजन देवी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। परिजनों ने कपड़े आदि लगाकर ऑटो को ढ़का। प्रसूता भीषण गर्मी के बीच करीब 20 मिनट ऑटो में रही। इस दौरान उसकी तबियत भी बिगड़ी। मामले से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सोमवार सुबह पत्नी वैंजन देवी की तबीयत खराब हो गई थी। आशा कार्यकत्री को लगभग 7 बजे कॉल किया। वह 10 बजे के आस-पास घर पहुंची। ऑटो से वैंजन देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। वैंजन देवी ने ऑटो में ही पुत्र और पुत्री को जन्म दिया। नर्सिंग स्टाफ ने सामुदायिक केन्द्र में ले जाकर साफ-सफाई की।
-सुदर्शन, वैंजन देवी का पति
ऑटो में महिला की डिलवरी हुई। महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। नवजात बच्चों के वजन औसत से कम है। जच्चा और दोनों बच्चे अस्पताल में भर्ती है तीनों स्वस्थ्य हैं।
-डॉ. दिनेश कुमार, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मोदीनगर