फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शॉप्रिक्स मॉल की फॉस्ट फूड दुकान में लगी आग, 15 मिनट में काबू

सार

सेक्टर -5 के शॉप्रिक्स मॉल में भूतल पर फास्ट फूड की बंद दुकान में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। वैशाली फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और मॉल प्रबंधन के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। दुकान के अंदर सामान जलने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शॉप्रिक्स मॉल की फॉस्ट फूड दुकान में लगी आग, 15 मिनट में काबू
विज्ञापन

वैशाली। सेक्टर -5 के शॉप्रिक्स मॉल में भूतल पर फास्ट फूड की बंद दुकान में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। वैशाली फायर स्टेशन से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची और मॉल प्रबंधन के साथ आग बुझाने का काम शुरू किया। टीम ने करीब 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि माल में धुंआ भरने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मॉल में पवन जायसवाल की फास्ट फूड की दुकान है। सुबह 9:15 बजे अधिकांश दुकानें बंद थीं। तभी अचानक से उनकी दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई और तेजी से धुआं फैलने लगा। दमकल विभाग को सूचना दी गई। वैशाली अग्निशमन स्टेशन से दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। टीम ने तुरंत ही आग बुझाना शुरू कर दिया। दुकान के अंदर सामान जलने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। इस बीच आसपास की दुकानों के लोग भी पहुंचे। उन सभी को अपनी दुकान में आग फैलने का डर सता रहा था। हालांकि आग तेजी से फैलती लेकिन इससे पहले ही अग्निशमन टीम ने आग पर काबू पा लिया। टीम ने माल में आग बुझाने के उपकरणों की भी जांच की जो सभी ठीक स्थिति में मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें