फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: रिश्वत लेते भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का अधिकारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मथुरा में मकान का निर्माण जारी रखने के लिए 40 हजार रुपये के रिश्वत लेने के मामले में सीबीआई ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के उपमंडल अधिकारी रविंदर को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने 50 हजार रुपये की मांग की थी, जो बाद में 40 हजार पर तय हुई। मथुरा के मोतीकुंज निवासी अमोघ आचार्य ने सीबीआई को दी शिकायत में बताया था चंदन वन के रेलवे काॅलोनी में उनकी मां के नाम से मकान है। उसका निर्माण कार्य एक साल से चल रहा है। 17 सितंबर को पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारी रविंदर सिंह ने उनके घर नोटिस भेजा, जिसमें कहा गया था कि निर्माण कार्य रोकने के लिए थाना हाइवे में शिकायत की गई है। रविंदर ने उस मामले को निपटाने के लिए 50 हजार रुपये की मांग की और कहा कि रुपये देकर मामले को खत्म कर लें, अन्यथा घर के निर्माण में एक भी ईंट नहीं लगाने देगा। आरोप है कि रविंदर ने अमोघ के चाचा रामवीर यादव के माध्यम से रुपयों की मांग की। दोनों ने रिश्वत देने से इन्कार कर दिया और सीबीआई से मामले की शिकायत की। सीबीआई ने जांच के बाद शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर रामवीर को 40 हजार रुपये लेकर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण उपमंडल में कार्यरत रविंदर के पास भेजा, जैसे ही रविंदर रुपये लेने लगता सीबीआई ने उसे धर दबोचा। रविंदर के पास से रिश्वत के लिए गए 40 हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें