फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पासपोर्ट विभाग में इंक्वायरी के लिए 12 फरवरी से पहले नहीं मिलेगा अप्वाइंटमेंट, आवेदक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। पासपोर्ट आवेदकों की संख्या इस कदर तेजी से बढ़ रही है कि क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में इंक्वायरी के अप्वाइंटमेंट 11 फरवरी तक के लिए बुक हो चुके हैं। गाजियाबाद स्थित इस कार्यालय के क्षेत्र में आने वाले मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, अलीगढ़ और आगरा जिले में बने पीओपीएसके में पासपोर्ट के सामान्य श्रेणी के आवेदन भी अब फरवरी में हो सकेंगे। आवेदन के लिए भी करीब एक महीने की वेटिंग बन जाने से पासपोर्ट आवेदकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गाजियाबाद के क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय के क्षेत्र में आने वाले 13 जिलों में पासपोर्ट धारकों और आवेदकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पासपोर्ट विभाग ने इन 13 जिलों में नए आवेदनों के लिए पीओपीएसके (पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र) बना रखे हैं। यानी इन जिलों के मुख्य डाकघर में पासपोर्ट आवेदन के लिए काउंटर बनाए गए हैं। 12 जिलों में रोजाना पासपोर्ट आवेदन के लिए 40 से 50 जबकि मेरठ में 80 लोगों को अप्वाइंटमेंट दिए जाते हैं। गाजियाबाद पासपोर्ट सेवा केंद्र में प्रतिदिन 960 अप्वाइंटमेंट दिए जा रहे हैं। इसके बावजूद आवेदकों की बढ़ती संख्या की वजह से अब 18 जनवरी तक सभी अप्वाइंटमेंट बुक हो चुके हैं। इन सभी जिलों के आवेदकों के आवेदन में अगर कोई त्रुटि रह जाती है तो उसमें आपत्ति लगा दी जाती है। आपत्तियों का निस्तारण कराने के लिए 13 जिलों के पासपोर्ट आवेदकों को क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय में पहुंचना होता है। इनके लिए इंक्वायरी कैटेगरी में रोजाना 200 लोगों को अप्वाइंटमेंट दिए जाते हैं। इस कैटेगरी में अब 11 फरवरी तक के अप्वाइंटमेंट बुक हो चुके हैं। यानी अब अगर किसी आवेदक के आवेदन में आपत्ति लगी तो उसे इसके निस्तारण के लिए 12 फरवरी से पहले अप्वाइंटमेंट नहीं मिलेगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप का कहना है कि इंक्वायरी के लिए रोजाना दिए जाने वाले ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट के अलावा वॉक इन अप्वाइंटमेंट भी दिए जा रहे हैं। यानी जो लोग सीधे कार्यालय में पहुंच जाते हैं, उनकी आपत्तियों का निस्तारण भी कराया जा रहा है।

पासपोर्ट आवेदन के लिए सबसे लंबी वेटिंग अलीगढ़ में
पासपोर्ट के सामान्य श्रेणी के आवेदन के लिए सबसे लंबी वेटिंग अलीगढ़ में बनी हुई है। यहां 29 फरवरी से पहले आवेदन के लिए अप्वाइंट नहीं मिलेगा। इससे पहले के अप्वाइंटमेंट बुक हो चुके हैं। आगरा और सहारनपुर पीओपीएसके में 22 फरवरी तक, मुजफ्फरनगर में 13 फरवरी तक, मेरठ में 6 फरवरी तक और बुलंदशहर में 17 जनवरी तक के अप्वाइंटमेंट बुक हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें