फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बर्फीली के साथ जहरीली हुई हवा... सांस लेना मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बर्फीली के साथ हवा जहरीली भी हो गई है। इसलिए, ठिठुर रहे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी हो रही है। रविवार को आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने कंपकंपी छुड़ाए रखी तो वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी इस जनवरी में सबसे खराब रहा। शहर का एक्यूआई 392 दर्ज किया गया। सबसे खराब स्थिति वसुंधरा और इंदिरापुरम की रही। यहां एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया।
विज्ञापन

रविवार को न्यूनतम तापमान पांच सेल्सियस डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया। सुबह 11:30 तक कोहरे की चादर छाई रही। दृश्यता शून्य रही यानी दस मीटर की दूरी से भी कोहरे के सिवाय कुछ नजर नहीं आ रहा था। रात को आठ बजे के आसपास फिर से कोहरा पड़ना शुरू हो गया।
रविवार को गाजियाबाद देश के सबसे प्रदूषित शहरों में छठे नंबर पर रहा। हवा की गति बेहद कम होने से धूल और मिट्टी के कण तेजी से फैल रहे हैं।। सुबह आठ बजे शहर का एक्यूआई 400 रहा। शाम पांच बजे 392 रहा जबकि इंदिरापुरम में 406 और वसुंधरा का एक्यूआई सर्वाधिक 422 रिकॉर्ड हुआ।
विज्ञापन


तीन दिन सर्दी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। पाला पड़ सकता है। इससे गलन बढ़ेगी। बूंदाबांदी हो सकती है - डाॅ. यूपी शाही, मौसम विज्ञानी
हवा की स्थिति अगले कुछ दिन बेहद खराब रह सकती है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। धूल के कण हवा में घुल रहे हैं। इससे परेशानी बढ़ रही है। - आरके अग्रवाल, तकनीकि निदेशक, वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग


न्यूनतम तापमान

सुबह पांच बजे : 05 डिग्री

सुबह सात बजे : 07 डिग्री

नौ बजे : 10 डिग्री

दोपहर 11 बजे : 13 डिग्री

एक बजे 16 डिग्री

शाम तीन बजे : 14 डिग्री

शाम पांच बजे : 13 डिग्री

रात सात बजे : 10 डिग्री

रात नौ बजे : सात डिग्री



वायु गुणवत्ता सूचकांक

14 जनवरी - 392

13 जनवरी -314

12 जनवरी -309

11 जनवरी - 298

10 जनवरी - 172

09 जनवरी - 303

08 जनवरी -294

07 जनवरी -306



10 ट्रेनें रद्द, 25 से ज्यादा चलीं देरी से
गाजियाबाद। रविवार को 25 से ज्यादा ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसके अलावा 10 ट्रेनें रद्द रहीं। कड़ाके की सर्दी में स्टेशन पर लोग ट्रेनों के इंतजार में समय गुजारते रहे। प्रयागराज, नई दिल्ली सुपरफास्ट, कैफियत समेत तमाम ऐसी ट्रेनें थीं, जिनमें सवार लोग बैठे-बैठे परेशान हो गए। उनके इंतजार में स्टेशन पर बैठे लोग निराश होकर लौटे। प्रयागराज एक्सप्रेस सुबह साढ़े छह बजे गाजियाबाद पहुंच जाती है, लेकिन शाम को छह बजे तक भी नहीं पहुंची थी। नॉर्दर्न रेलवे के प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि सर्दी और कोहरे की वजह से ट्रेनें देरी से चल रही हैं। व्यवस्था में सुधार के लिए प्रबंधन प्रयासरत है।


देरी से चल रहीं ट्रेनें
ट्रेन नंबर नाम देरी

22433 सुहेलदेव एक्सप्रेस 14 घंटे 14 मिनट
12427 आनंद विहार टर्मिनल सुपरफास्ट 14 घंटे 10 मिनट

12225 कैफियत सुपरफास्ट एक्सप्रेस 14 घंटे 6 मिनट
12417 प्रयागराज एक्सप्रेस 11 घंटे 39 मिनट

12581 नई दिल्ली सुपरफास्ट 9 घंटे 35 मिनट
12419 गोमती एक्सप्रेस 6 घंटे पांच मिनट

82505 लखनऊ तेजस 2 घंटे 7 मिनट
04287 अलीगढ़ दिल्ली मेमू 1 घंटे 21 मिनट

15035 उत्तरांचल संपर्क क्रांति 47 मिनट
04968 गाजियाबाद पलवल ईएमयू 28 मिनट

14316 बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस 22 मिनट
04945 हजरत निजामुद्दीन 23 मिनट

04403 दिल्ली सहारनपुर मेमू स्पेशल 56 मिनट
14645 शालीमार एक्सप्रेस 25 मिनट

19020 बांद्रा टर्मिनल 46 मिनट

ये रहीं रद्द
गाजियाबाद मुरादाबाद मेमू एक्सप्रेस-04336

-लिच्छवी एक्सप्रेस-14006
-मालदा टाउन एक्सप्रेस-14004

-गाजियाबाद दिल्ली ईएमयू एक्सप्रेस स्पेशल-04959
-सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस-15483

-दिल्ली गाजियाबाद ईएमयू एक्सप्रेस विशेष-04938
-दिल्ली एक्सप्रेस विशेष-04303

-बरेली एक्सप्रेस विशेष-04304

-ऊंचाहार एक्सप्रेस-14218




आज और कल 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी
गाजियाबाद। शीतलहर और कोहरे के कारण प्राइमरी से 12वीं कक्षा तक सभी बोर्ड के स्कूलों को 15 और 16 जनवरी को बंद रखा जाएगा। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेश कुमार श्रीवास ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अत्यधिक कोहरा पड़ने के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं के हित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश के अनुपालन में सभी बोर्ड के शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। अवकाश अवधि में प्रधानाचार्य, शिक्षक और शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित रहकर राज्य सरकार की योजनाओं से संबंधित कार्य जैसे यू-डायस डाटा, मानव संपदा पोर्टल कार्य, बीएलओ का कार्य, बोर्ड परीक्षा की तैयारी आदि कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि आदेशों का पालन कड़ाई से किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें