फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए करें आवेदन गाजियाबाद। रोजगार की दिशा में जिला उद्योग केंद्र प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रहा है। उपायुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र बीरेंद्र कुमार ने बताया कि अन्य पिछड़ा वर्ग व अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग और दिव्यांगजन बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की ओर से प्रशिक्षण योजना चलाई जा रही है। इसमें ओबीसी वर्ग, दिव्यांगजन 18 से 45 वर्ष तक के बेरोजगारों को इलेक्ट्रिशियन का तीन माह का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसमें प्रशिक्षण के दौरान आवेदक को पांच हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया भी जाएगा। उन्होंने बताया कि एससी वर्ग के बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कंप्यूटर का तीन माह का सैद्धांतिक प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। इस दौरान उन्हें प्रति माह पांच हजार का मानदेय भी दिया जाएगा। इसके लिए 20 जून तक मेरठ रोड स्थित जिला उद्योग केंद्र में आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए आवेदन पत्र के साथ जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, एक फोटो, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता कम से कम 8वीं पास का प्रमाण पत्र, बैंक की पासबुक आईएफएससी कोड के साथ संलग्न होना चाहिए। उन्होंने बताया कि दोनों जाति वर्ग में 45-45 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें