गाजियाबाद। जगतगुरु रामभद्राचार्य पर अनुसूचित जाति के लोगों पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाते हुए एससीएसटी कोर्ट में अर्जी लगाकर कार्रवाई की मांग की गई है। अदालत ने अर्जी स्वीकार करते हुए 13 मई को पुलिस से आख्या तलब किया है। अधिवक्ता मनोज नागवंशी ने अदालत को बताया कि वह अनुसूचित जाति से हैं और गाजियाबाद न्यायालय में वकालत करते हैं। सोशल मीडिया के सभी प्लेटफाॅर्म यू-ट्यूब व फेसबुक पर एक वीडियो वायरल हो रही है। उन्होंने मुकदमा दर्ज कर शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।