गाजियाबाद/मसूरी। ईद की नमाज से पहले मौलानाओं ने अपील की है कि वह नमाज ईदगाह और मस्जिदों के अंदर ही अदा करें। मौलाना शाहिद अय्यूबी का कहना है नमाज मस्जिद के बाहर या सड़क पर अदा न करें। किसी को तकलीफ पहुंचा कर नमाज पढ़ना कतई ठीक नहीं है।
चांद के दीदार के अनुसार 11 अप्रैल को ईद मनाई जाएगी। इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। बाजारों में भी ईद की रौनक दिखाई दे रही है। मस्जिदों में साफ-सफाई होगी। सभी मस्जिदों के अंदर नमाज पढ़ी जाएगी। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी पुख्ता रहेगी। मौलाना अय्यूबी ने कहा कि इस दिन सभी वक्त पर मस्जिदों में पहुंचकर नमाज अदा करें।
ईद की नमाज का समय
डासना ईदगाह में सुबह - 7:45 बजे
रफीकाबाद मस्जिद-8:15 बजे,
मसूरी ईदगाह 8:00 बजे,
मसूरी मस्जिद जामिया महमूदुल मदारिस-7:00 बजे,
मसूरी स्टैंड मदनी मस्जिद -8:15 बजे,
मसूरी उमर फारूख मस्जिद-8:30 बजे,
नाहल ईदगाह-7:45 बजे,
ढबारसी ईदगाह-7:45 बजे,
पिपलैढ़ा ईदगाह-7:45 बजे