गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में लालकुआं के पास बीकानेर बिल्डिंग के सामने डिवाइडर से टकराकर पलटी कार को सीधा कर रहे युवकों को पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा तीन जुलाई की देर रात करीब दो बजे हुआ। घायल के पिता नरेश कुमार ने नगर कोतवाली में केस दर्ज कराया है।
एसीपी नगर कोतवाली उपासना पांडेय ने बताया कि जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर के मानपुर गांव निवासी नरेश कुमार ने बताया कि तीन जुलाई की रात करीब दो बजे एक ओरा कार बीकानेर बिल्डिंग के सामने डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसी दौरान उन्होंने अपना कैंटर रोका और उनका बेटा पुष्पेंद्र व उसके साथी गाड़ी के पास पहुंचकर उसे सीधा कराने लगे। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उनका बेटा और उसके साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके बेटे का पिलखुवा में एक अस्पताल में उपचार चल रहा है जबकि अन्य घायल दिल्ली के जीटीबी अस्पताल और पीएसआरआई अस्पताल में भर्ती हैं। एसीपी कोतवाली उपासना पांडेय का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
......