फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: दूध व्यापारी की हत्या के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादनगर। दूध व्यापारी इमरान की हत्या में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। रंजिश के चलते दूध व्यापारी की हत्या को अंजाम दिया गया था।
विज्ञापन


बीस दिसंबर को एक किशोर ने ओलम्पिक तिराहे पर एक साइकिल की दुकान पर बैठे कच्ची सरॉय कॉलोनी निवासी इमरान(50) की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद आरोपी खुद ही थाने पहुंच गया था। पुलिस ने इस मामले मेंं किशोर को पहले ही हिरासत में लेकर न्याय किशोर बोर्ड में भेज दिया था। हत्या में पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। एसीपी मसूरी कार्यवाहक अमित सक्सेना ने बताया कि हत्या के मामले में एक और आरोपी कैफ गाजी निवासी कोट कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने बताया कि 18 साल पहले इमरान ने मेरे पिता अखलाक की हत्या की थी। इसी का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें