फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: डीएलएफ पुलिस चौकी में शुरू होगा अंकुर विहार थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
लोनी। शासन से अनुमति मिलने के बाद अंकुर विहार थाने को डीएलएफ पुलिस चौकी में जल्द शुरू किया जाएगा। इसको लेकर कागजी कार्रवाई तेजी से चल रही है। लोनी में तीन थाने कोतवाली, ट्रॉनिका सिटी और बार्डर थाना चलता है। बढ़ते क्राइम को कम करने के लिए लोनी में एक और थाना खोलने की तैयारी हुई। अंकुर विहार थाने खोलने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। प्रस्ताव पास भी हो गया। अब अंकुर विहार थाना जल्द खुलने वाला है। पुलिस कमिश्नर ने थाना प्रभारी भी नियुक्त कर दिया है। अंकुर विहार थाने में डीएलएफ पुलिस चौकी, खन्ना नगर पुलिस चौकी, विजय विहार पुलिस चौकी और डाबार तालाब पुलिस चौकी चलेगी। ये चौकियां अंकुर विहार थाने में शामिल होने पर लोनी कोतवाली का क्षेत्र घट गया है। एसीपी रजनीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि फिलहाल अंकुर विहार थाने को डीएलएफ पुलिस चौकी पर चलाया जाएगा। थाने के लिए चिन्हित जमीन पर जल्द निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। वहीं, चार थाने होने पर लोनी को दो सर्किल में बांट दिया गया है। एक सर्किल अंकुर विहार और बार्डर थाना है। वहीं कोतवाली और ट्रॉनिका सिटी को एक सर्किल में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें