फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पत्नी के जाने से नाराज होकर फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मधुबन बापूधाम क्षेत्र के ई-ब्लॉक में रहने वाले बृजेश (30) ने शनिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस को परिजनों ने बताया कि बृजेश की पत्नी शुक्रवार को किसी बात से नाराज होकर चली गई थी, जिस बात से परेशान होकर शराब के नशे में शनिवार को फंदा लगाकर जान दे दी। बृजेश नगर निगम में सफाई कर्मी थे।
विज्ञापन

एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि पुलिस को अस्पताल से एक शव आने की सूचना मिली थी। जानकारी करने पर पता चला कि बृजेश नंदग्राम के सिहानी की चमन कॉलोनी के रहने वाले थे। हाल में वह मधुबन बापूधाम क्षेत्र में रह रहे थे। पुलिस को परिजनों ने बताया कि बृजेश अपनी पत्नी के साथ मधुबन बापूधाम में किराए के मकान में रहता था। शुक्रवार को उसकी पत्नी पूजा घर से नाराज होकर चली गई थी, जिस कारण वह काफी परेशान था और शराब का सेवन कर रहा था। शनिवार को उसने फंदा लगाकर जान दे दी। मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें