फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: भूरा बोलने से नाराज युवक ने दो भाइयों को मारा चाकू

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। मंदिर में पूजा के दौरान भूरा और बैटरी बोलने को लेकर युवक का नाबालिग दो भाइयों से विवाद हो गया। युवक ने पहले नाबालिग को बाहर ले जाकर पीटने का प्रयास किया लेकिन लोगों के बीच बचाव कराने के कारण मामला शांत हो गया। अगले दिन छोटे भाई के पार्क में मिलने पर युवक ने अपने साथियों संग चाकू से हमला कर दिया। बचाने के लिए आए बड़े भाई के भी चाकू मार दिया। घायलों के पिता ने साहिबाबाद थाने में तीन नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

वृंदावन गार्डन निवासी महिला ने बताया कि उनके 15 व 17 वर्षीय दोनों बेटे जन्माष्टमी पर पास के मंदिर में गए थे। भीड़ होने के कारण पीछे खड़े युवक ने बड़े बेटे से कहा कि बैटरी आगे चल। इस पर नाराज होकर बेटे ने युवक को भूरा बोल दिया था। युवक बेटे को मंदिर के बाहर ले गया और मारपीट का प्रयास करने लगा। लोगाें ने मामले को शांत कराकर दोनों को अलग-अलग भेज दिया था। अगले दिन छोटा बेटा तिकोना पार्क में खेलने गया था। इसी बीच चार युवक छोटे बेटे से बहस करने लगे और उसको जबरन उठाकर किसी घर में ले जाने का प्रयास करने लगे। भागने पर उनमें से सुंदरम नाम के युवक ने बेटे के पीछे चाकू मार दिया। इसी बीच बड़े बेटे के मौके पहुंचने के दौरान युवकों ने उसके भी पेट में चाकू मार दिया। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा ने बताया कि सुंदरम, शिवम, विक्रम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हमले से पूरा परिवार डरा
महिला ने बताया कि हमले में दोनों बेटों के काफी खून बह गया। आनन फानन लोगों की मदद से दोनों बेटों को एमएमजी अस्पताल लेकर गए। वहां पर उपचार व मेडिकल कराने के बाद दोनों को घर लाए। छोटे बेटे के पीछे गहरा घाव है जबकि बड़े बेटे के पेट पर चोट के कई निशान हैं। उनके पति बाजार लगाकर परिवार का पालन पोषण करते हैं। हमले से पूरा परिवार घबराया हुआ है।
विज्ञापन

पार्क में युवक को चाकू मारकर किया घायल
साहिबाबाद। कोयल एंक्लेव के तिकोना पार्क में खेलने गए युवक को चार लोगों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। हर्ष विहार निवासी रामसेवक ने बताया कि रविवार को छुट्टी के दिन बेटा सूरज पार्क में दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने गया था। इसी दौरान चार युवकों ने गाली देकर अभद्रता की। इसका विरोध करने पर आरोपी चार युवकों ने बेटे पर चाकू से हमला कर दिया। दोस्तों ने बेटे को दिल्ली जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। रामसेवक ने टीलामोड़ थाने में शिवम उर्फ सिब्बू, रोहित व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसीपी सूर्यबली मौर्या ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें