फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ फूटा गुस्सा

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ रविवार को गाजियाबाद के लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। 43 हिंदू संगठनों ने एकजुट होकर कविनगर रामलीला मैदान में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक और भाजपा के नेता भी शामिल हुए।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुखिया मोहम्मद यूनुस का पुतला फूंकते हुए नारे लगाए-बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, नहीं सहेगा हिंदू समाज... बंटोगे तो कटोगे, बंटोगे तो घटोगे और एकजुट रहेगो तो सुरक्षित रहोगे।

रामलीला मैदान में आक्रोश सभा का आयोजन किया गया, जो सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक तीन घंटे चली। इसके बाद राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम अरुण दीक्षित को सौंपकर बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार रोके जाने के लिए भारत सरकार की ओर से जरूरी कदम उठाए जाने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की जेल में बंद चिन्मय कृष्णदास की रिहाई की मांग भी की।
विज्ञापन


मंच पर नहीं बैठे मंत्री, सांसद और विधायक

आक्रोश सभा में हिंदू संगठन के प्रतिनिधि मंच पर बैठे जबकि मंत्री, सांसद और विधायक सामने भीड़ के बीच कुर्सियों पर बैठे। इनमें काबीना मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, लोनी के विधायक नंद किशोर गुर्जर शामिल रहे। उधर, कविनगर रामलीला मैदान में जुटी भीड़ देखकर पुलिस ने रूट डायवर्जन किया। आक्रोश सभा के दौरान मैदान की ओर ट्रैफिक को नहीं जाने दिया गया।

1971 की तरह निर्णय
लेना होगा : अतुल गर्ग
गाजियाबाद के भाजपा सांसद अतुल गर्ग ने कहा कि अगर बांग्लादेश में हालात नहीं सुधरते हैं तो सरकार को 1971 की तरह कड़ा निर्णय लेना होगा। बांग्लादेश की स्थिति पर सरकार नजर रखे हुए है। सरकार ने वहां के राजदूतों से लगातार बात भी कर रही है।



अत्याचार पर चुप बैठे हैं वैश्विक

संगठन : नारायण गिरि
दूधेश्वरनाथ मठ के महंत नारायण गिरि ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर वैश्विक संगठन चुप बैठे हैं। महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाओं पर भी आंखें मूंद रखी हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं ने कभी कोई गैर कानूनी काम नहीं किया।

वहां नरक के समान जीवन

जी रहे हिंदू : पवन सिन्हा
पावन चिंतन धारा आश्रम के संस्थापक व आध्यात्मिक गुरु डॉ. पवन सिन्हा ने कहा कि हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार लगातार नाकाम साबित हो रही है। वहां पर हिंदू समाज के लोग नरक के समान जीवन जी रहे हैं।

देश में चल रहे पांच

तरह के जिहाद : अश्विनी
सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय ने कहा, हिंदुस्तान में पांच तरह के जिहाद चल रहे हैं। इसमें धर्मांतरण जिहाद, लव जिहाद, ड्रग जिहाद, घुसपैठ जिहाद और जनसंख्या जिहाद है। इन सभी के खिलाफ एनएसए और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें