गाजियाबाद। आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल सोमवार को अपने निर्धारित समय से सवा दो घंटे देरी से आई। इसको यहां सवा पांच बजे पहुंचना था, लेकिन यह यहां पर साढे सात बजे पहुंची। मेरठ छावनी पैसेंजर आधा घंटे, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे, जम्मू तवी एक्सप्रेस 35 मिनट, मानसी स्पेशल डेढ़ घंटे, जोधपुर स्पेशल त्योहार 11 घंटे, आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस सवा घंटे देरी से आई। इसके अलावा शाम के वक्त चार स्पेशल ट्रेनें अपने निर्धारित समय से 22 घंटे तक देरी से आई। सवेरे भी 13 ट्रेनें अपने निर्धारित समय से चार घंटे तक देरी से चलीं।