लोनी। बेहटा रेलवे स्टेशन के पास शनिवार शाम करीब पौने चार बजे अज्ञात व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की शिनाख्त के प्रयास किए लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है। एसीपी ने बताया कि शिनाख्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।