मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर भोजपुर थाना क्षेत्र स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) रेलवे लाइन के समीप रविवार सुबह मेरठ से दिल्ली की तरफ जा रहा टाईल्स से भरा ओवरलोड मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद टाइल्स सड़क पर बिखर गई और चालक घायल हो गया। हादसे के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। डीएमई की पेट्रोलिंग टीम ने बताया कि रविवार सुबह टाइल्स से भरा एक ओवर लोड मिनी ट्रक दिल्ली की तरफ जा रहा था। मिनी ट्रक जैसे ही डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) के पास पहुंचा तो दो हिस्सों में बट गया और अनियिंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गया। टाइल्स के बॉक्स सड़क पर फेल गए। मिनी ट्रक चालक घायल हो गया। हादसे के बाद दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया। मौके पर पर पहुंची पेट्रोलिंग टीम ने घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त मिनी ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। चालक के अचेत होने के कारण उसका नाम पता नहीं लग सका। एसीपी मोदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि तहरीर प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी।