फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पुलिस चौकी के पास वृद्धा को झांसा देकर कुंड़ल हड़पे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बस अड्डा पुलिस चौकी के समीप टप्पेबाजों ने 80 वर्षीय वृद्धा रामकली देवी को झांसा देकर उनके कानों के कुड़ल हड़प लिए। घटना को अंजाम देने के बाद टप्पेबाज भाग गए। पुलिस ने घटना की प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

नगर के गांव बेगमाबाद निवासी सतेंद्र नेहरा ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे उनकी 80 वर्षीय मां रामकली देवी किसी काम के लिए बाजार गईं थी। जैसे ही वह बस अड्डा पुलिस चौकी के समीप पहुंची तभी दो टप्पेबाजों ने उन्हें रोेक लिया। आरोपियों ने वृद्धा रामकली देवी को नोटों की गड्डी जैसे आकार की एक पॉलीथिन देकर कहा कि माताजी हमारी रकम लेकर एक आदमी बस में बैठकर भाग रहा है। हमें उसका पीछा करना है भागते समय कहीं हमारे यह पैसे गिर न जाएं इसलिए आप इन्हें कुछ देर के लिए पकड़ लीजिए। पॉलीथिन हाथ में लेकर वृद्धा अपने सिर पर कपड़ा ठीक करने लगी। आरोपियों ने इसी दौरान मौका देखकर उनके कानों से सोने के कुंडल साफ कर दिए। घटना का अहसास होने पर वृद्धा ने शोर मचाया मगर आरोपी भागने में कामयाब रहे। परिजनों ने पॉलीथिन खोली तो उसमें सबसे ऊपर पांच सौ व दस रूपये का एक-एक नोट लगा था और उसके नीचे गत्ते व कागज की कटिंग थी। बता दें कि नगर में आए दिन टप्पेबाजी की घटनाएं हो रही हैं। मगर खुलासा नहीं होने के कारण टप्पेबाजों का दुस्साहस चरम पर है और वह ताबड़तोड़ टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि तहरीर के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सीसीटीवी फुटेज आदि के माध्यम से आरोपियों की पहचान की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें