खुर्जा। क्षेत्र में जहरीला पदार्थ खाने के दो अलग-अलग मामले सामने आए हैं। इनमें एक 65 वर्षीय वृद्ध और युवक को परिजनों ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
नगर में स्थित ओम ट्रामा सेंटर के संचालक डॉ. दिनेश पाल सिंह ने बताया कि एक गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्ध ने शनिवार को किसी बात से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरी तरफ 24 वर्षीय युवक ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। जब दोनों को लाया गया था, तब उनकी हालत नाजुक थी। अब दोनों की हालत में सुधार है। दोनों मामलों के संबंध में पुलिस को अवगत करा दिया गया है।