फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ महीने की गर्भवती थी नेहा: अंकित ने किया इतना मजबूर फंदे से झूल गई, वैलेंटाइन डे पर हुई थी दोनों की शादी

Tue, 18 Nov 2025 10:15 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नायफल गांव निवासी अशोक कुमार ने अपनी बेटी नेहा (24) की शादी 14 फरवरी को हापुड़ धौलाना के गांव करनपुर जट्ट निवासी अंकित कुमार के साथ की थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही नेहा का पति से विवाद चल रहा था। 
विज्ञापन
मृतक नेहा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के गाजियाबाद क्षेत्रांतर्गत नायफल गांव में विवाहिता ने मायके में मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक महिला का पति से विवाद चल रहा है, जिसके चलते वह मायके में रह रही थी। घटना के सम्बंध में पुलिस को कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी, महिला के शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेजा।

विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक नायफल गांव निवासी अशोक कुमार ने अपनी बेटी नेहा (24) की शादी 14 फरवरी को हापुड़ धौलाना के गांव करनपुर जट्ट निवासी अंकित कुमार के साथ की थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद से ही नेहा का पति से विवाद चल रहा था। 

आरोप है कि उसका पति नशा करने का आदी है, अकसर मारपीट झगड़ा करता था। जिसके चलते वह दीपावली पर अपने मायके नायफल आ गई और तभी से यहीं रह रही थी। मंगलवार दोपहर 12 बजे नेहा ने कमरे में पंखे के हुक में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उस समय वह घर पर अकेली थी। परिजनों को घटना का पता चला तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजन नेहा को फंदे से उतारकर निजी अस्पताल ले गये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन

सहायक पुलिस आयुक्त वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि मंगलवार दोपहर साढ़े 12 बजे सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल की मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। नेहा 8 माह की गर्भवती थी। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि मृतका का पति से विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह दीपावली से अपने मायके में रह रही थी। एसीपी का कहना है कि घटना के सम्बंध में कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें