फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सार्थक और शिवांश के शतक से एमटेन की टीम बनी विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में चल रही बीआर शर्मा चैंपियंस ट्रॉफी में मंगलवार को एम टेन अकादमी और नेशनल क्रिकेट अकादमी के बीच लीग मैच खेला गया। मैच में सार्थक और शिवांश के शतक से एम टेन अकादमी 238 रन से विजेता बनी।
विज्ञापन

टॉस जीतकर नेशनल क्रिकेट अकादमी ने एमटेन अकादमी को बल्लेबाजी करने का मौका दिया। एमटेन अकादमी ने 40 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 376 रन बनाए। सार्थक पाल ने 151 और शिवांश गौतम ने 106 रन की पारी खेली। जसकीरत ने 64 रन बनाए। विरोधी टीम से यश शर्मा ने छह विकेट लिए। नेशनल क्रिकेट अकादमी की टीम 23.4 ओवर में 138 रन पर ऑलआउट हो गई। देवांश ने 49 और युग ने 26 रन बनाए। एमटेन अकादमी से विवान जिंदल ने चार, गौरव और आर्यन सोनी ने दो-दो विकेट लिए। सार्थक पाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें