200 लोगों को भोजन के पैकेट कराए उपलब्ध - अमर उजाला फाउंडेशन और आईपीईएम कॉलेज की तरफ से किया गया आयोजन माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। कोरोना संकट के दौरान लॉकडाउन से रोजीरोटी खो चुके लोगों की सहायता के लिए कई संस्थाएं और लोग शिदत से काम कर रहे हैं। ऐसे में अमर उजाला फाउंडेशन अपने सहयोगियों के साथ कदम से कदम मिलाकर काम कर रहा है। हमारी कोशिश है कि घर बैठे गरीब लोगों को भोजन मिल सके। मंगलवार को आईपीईएम कॉलेज के साथ मिलकर लगातार दूसरे दिन लोगों तक भोजन के पैकेट पहुंचाए गए। इस दौरान कॉलेज परिसर में भी आसपास के लोगों को भोजन दिया गया। बाद में सहायता में जुटीं प्रशासन की गाड़ियों को 200 पैकेट सुपुर्द कर विभिन्न एरिया में लोगों तक पहुंचाए गए।