फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन का महादान अभियान : - इंडियन बैंक के रक्तदान शिविर में 22 यूनिट ब्लड हुआ एकत्र

Fri, 12 Aug 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त अभियान के तहत बृहस्पतिवार को इंडियन बैंक में रक्तदान शिविर लगाया गया। आरडीसी राजनगर स्थित इंडियन बैंक के जोनल कार्यालय में लगे इस कैंप में सुबह से रक्तदानी पहुंचने लगे।
विज्ञापन


कैंप में बैंक के अधिकारियों कर्मचारियों ने भी बड़े उत्साह से भाग लिया। कैंप में कुल 22 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। कैंप में एमएमजी ब्लड बैंक की टीम पहुंची जिसमें मुख्य रूप से डॉ. संदीप पवार, डॉ. विनोद कुमार, योगेंद्र. डॉ. आसित, विकास और विपुल पांडे सहित इंडियन बैंक के जनरल मैनेजर वी गोपाल, ब्रांच मैनेजर देशबंधु गुप्ता, नेहा, यूनियन के जनरल सेक्रेट्ररी राजेंद्रन आदि मौजूद रहे।

ब्रांच मैनेजर देशबंधु गुप्ता ने बताया कि लोगों का उत्साह देखकर अब बैंक द्वारा आगे भी एक निश्चित अंतराल के बाद रक्तदान शिविर लगाया जाएगा।
अखबार की खबर देखकर पहुंचे रक्तदानी

बैंक के सहयोग से लगे इस रक्तदान शिविर में अमर उजाला पढ़कर भी कुछ रक्तदानी रक्तदान करने आए। उन्होंने बताया कि अखबार में पढ़ा कि रक्तदान शिविर आसपास ही लग रहा है तो रक्तदान करने आगए।
विज्ञापन



 45 यूनिट ब्लड हुआ एकत्र

 लायंस क्लब गाजियाबाद एकता ने बृहस्पतिवार आरडीसी के मैक्स लाइफ इंश्योरेंस कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। रक्तदान शिविर में 45 यूनिट ब्लड एकत्र हुआ। रक्तदान करने के लिए 100 लोगों के रजिस्ट्रेशन हुए थे लेकिन इनमें से 45 लोग ही रक्तदान के मानकों पर खरे उतरे।

अधिकतर लोगों में हिमोग्लोबिन की कमी पाई गई। इस मौके पर मुख्य रूप से क्लब की अध्यक्ष सुनीता गोयल, सचिव कुसुम करवा, अनीता अग्रवाल, प्रेमलता, रश्मि चौहान, दीपिका गुप्ता, अनिल पाठक, अरुण मलिक मौजूद रहे।

15 अगस्त को भी लगेगा कैंप
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अमर उजाला और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दो रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इसमें से एक एमएमजी अस्पताल में सुबह दस बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरा नेहरू युवा केंद्र के सहयोग से डी-5 पटेल नगर में लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें