फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला और आईटीएस करेगा मेधावी छात्रों का सम्मान

Fri, 08 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
विज्ञापन
सम्मान समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला और आईटीएस द एजूकेशन ग्रुप के सहयोग से मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान समारोह 9 जुलाई को गाजियाबाद में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में सभी बोर्ड के मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


  अमर उजाला फाउंडेशन का भविष्य ज्योति सम्मान 12वीं के यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड मेें 60 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी को दिया जाएगा। समारोह में भाग लेने के इच्छुक स्टूडेंट्स आईटीएस कॉलेज मोहन नगर में 9 जुलाई को 11 बजे तक अपना पंजीयन करा सकेंगे।

छात्र-छात्राएं अपना पंजीयन एसएमएस व व्हाट्सएप से भी करा सकते हैं। इसके लिए अपना नाम, कक्षा, प्राप्तांक प्रतिशत लिखकर 8439088880 पर एसएमएस या व्हाट्सएप करना होगा। अपने साथ 12वीं की अंक तालिका की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन


समारोह में कॅरियर काउंसलिंग भी होगी। काउंसलिंग के लिए एक्सपर्ट पैनल से विद्यार्थी सवाल भी पूछ सकते हैं। इसमें छात्रों का एप्टीट्यूट टेस्ट भी होगा और विजेताओं को उपहार भी दिए जाएंगे।

समारोह के अंत में लकी ड्रा निकाला जाएगा। अधिक जानकारी व पंजीयन के लिए 8439088880 पर संपर्क या व्हाट्सएप कर सकते हैं।
अभी तक 200 स्टूडेंट्स ने कराया पंजीकरण भविष्य ज्योति सम्मान के लिए स्टूडेंट्स में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

पिछले तीन दिनों में 250 से अधिक छात्र-छात्राओं ने व्हाट्सएप और एसएमएस के जरिए पंजीकरण कराया है। इसके अलावा जानकारी लेने के लिए लगातार फोन कॉल्स आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें