फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: सरकारी भूमि पर अवैध स्कूल संचालित करने का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
धौलाना। कस्बा धौलाना के तकिया मोहल्ले में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर स्कूल संचालित किए जाने का आरोप लगाते धौलाना निवासी ने संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता सोनू चौहान ने आरोप लगाया कि कस्बे में पशुवधशाला की सरकारी भूमि पर कब्जा कर फिरोज अवैध स्कूल संचालित कर रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि स्कूल में छोटे बच्चों को पढ़ाया जा रहा है, जबकि भूमि के स्वामित्व और स्कूल के संचालन की वैधता की जांच आवश्यक है। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विभागों से जांच कराने, भूमि से अवैध कब्जा हटवाने व स्कूल के संचालन की वैधता की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें