फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: गोविंदपुरम को छोड़ सभी स्टेशन रेड जोन में

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। दिवाली की रात पटाखों के बाद शहर का एक्यूआई 344 पहुंच गया था। इसके बाद इसमें कुछ सुधार हुआ, लेकिन दो दिन बाद ही प्रदूषण का स्तर फिर बढ़ गया। बृहस्पतिवार को सुबह धूप खिलने से लोगों को लगा कि हवा की सेहत में सुधार होगा, लेकिन दोपहर 12 बजे के बाद अचानक स्मॉग छाने लगा। शाम होते-होते शहर धुंध की चादर में लिपट गया। लोगों को आंखों में जलन, गले में खराश और सांस लेने में परेशानी महसूस हुई।
विज्ञापन

गोविंदपुरम को छोड़कर शहर के सभी सक्रिय निगरानी केंद्रों का एक्यूआई 300 से ऊपर दर्ज किया गया। संजयनगर सबसे अधिक प्रदूषित इलाका रहा, जहां एक्यूआई 372 पहुंच गया। सुबह तक इंदिरापुरम का एक्यूआई अपेक्षाकृत कम था, लेकिन शाम को इस स्टेशन का आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो सका।
500 फैक्टरियों पर कार्रवाई, फिर भी खुलेआम नियमों की अनदेखी
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, जनवरी 2026 से अब तक जिले में 500 से अधिक फैक्टरियों को सील किया जा चुका है। नियमों का उल्लंघन करने वाले अलग-अलग प्रतिष्ठानों पर करीब एक करोड़ रुपये जुर्माने की संस्तुति भी की गई है। इसके बावजूद शहर की हवा साफ नहीं हुई। बृहस्पतिवार को निर्माण कार्य भी जारी रहे। वसुंधरा सेक्टर-3 में ग्रीन बेल्ट के किनारे एक बिल्डर फ्लोर का निर्माण होता मिला। सड़क किनारे खुले में निर्माण सामग्री रखी थी। ग्रीन बेल्ट के पेड़ों पर जमी धूल भी नियमित सफाई और निगरानी के दावों की हकीकत बयां कर रही थी। वसुंधरा बुध चौक की सर्विस रोड पर सूखे पत्तों में आग लगी हुई थी। इससे लगातार धुआं उठता रहा। हैरानी की बात यह है कि खुलेआम नियमों का उल्लंघन होने के बावजूद जिम्मेदार विभागों की टीमें मौके पर नहीं पहुंचीं।
विज्ञापन


शहर में पानी का छिड़काव और नियमों को लागू कराने की जिम्मेदारी सभी संबंधित विभागों की है। हमारी टीमें सड़कों पर उतरती हैं, लेकिन एक ही समय में सभी जगह पहुंचना मुश्किल है। धूप न निकलने और हवा की रफ्तार थमने की वजह से भी एक्यूआई में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन

-अंकित सिंह, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी

गाजियाबाद में बीते दिनों का एक्यूआई
12 नवंबर - 338
11 नवंबर - 297
10 नवंबर - 244
9 नवंबर - 324
8 नवंबर - 344
7 नवंबर - 277

शहर के स्टेशनों का एक्यूआई
गोविंदपुरम-255
लोनी-346
न्यू तहसील (लोनी)-341
वसुंधरा- 339
वेद विहार- 337
संजयनगर- 373
वेव सिटी- 364
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें